घर में फीनिक्स चिड़िया की तस्वीर लगाने से क्या होता है?
Source:
ऐसा माना जाता है कि फीनिक्स पक्षी का चित्र घर में लगाना शुभ होता है। यह न केवल घर में सुख-समृद्धि लाता है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी कम करता है।
Source:
यदि घर की दक्षिण दिशा में फीनिक्स पक्षी की पेंटिंग लगाई जाए, तो इससे घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है और ऊर्जा संतुलित रहती है।
Source:
फीनिक्स पक्षी को सफलता और शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है। अगर आप जीवन में तरक्की चाहते हैं, तो इसे वर्कप्लेस की दक्षिण दिशा में लगाना फायदेमंद हो सकता है।
Source:
इसके अलावा, आप अपनी कुर्सी के पीछे की दीवार पर भी फीनिक्स पक्षी की पेंटिंग लगा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इस पेंटिंग के ठीक सामने कोई और पेंटिंग न हो, ताकि इसका प्रभाव बाधित न हो।
Source:
आप फीनिक्स पक्षी की पेंटिंग के अलावा इसकी मूर्ति भी घर की दक्षिण दिशा में रख सकते हैं। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और बिजनेस में तरक्की मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं।
Source:
अगर आप घर में फीनिक्स पक्षी की मूर्ति या पेंटिंग लगा रहे हैं, तो उसकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस तस्वीर या मूर्ति पर धूल-मिट्टी जमा न होने दें, क्योंकि गंदगी से इसका शुभ प्रभाव कम हो सकता है।
Source:
आपको जीवन में सफलता नहीं मिल रही है या आपके बनते काम बिगड़ने लगे हैं, तो घर में फीनिक्स पक्षी की तस्वीर जरूर लगाएं। इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
Source:
Thanks For Reading!
गौतम गंभीर बने भारत के सबसे सफल T20 कोच, जानें भारत का जीत का सफर
Find Out More
Find Out More
Opening
/webstories/sports/गौतम-गंभीर-बने-भारत-के-सबसे-सफल-T20-कोच -जानें-भारत-का-जीत-का-सफर/6903