विदेश यात्रा के दौरान आपकी दवाइयाँ बन सकती हैं मुसीबत, एयरपोर्ट कस्टम्स से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
अक्सर लोग विदेश यात्रा की तैयारी करते समय पासपोर्ट और वीजा पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन अपनी दवाइयों को लेकर लापरवाही बरत देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में आसानी से मिलने वाली कुछ सामान्य दवाइयाँ विदेशों में प्रतिबंधित या नियंत्रित (Controlled) हो सकती हैं, जिससे आप एयरपोर्ट कस्टम्स की जांच में फंस सकते हैं।
क्यों आती है परेशानी?
थाने स्थित केआईएमएस (KIMS) अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुंदर कृष्णन के अनुसार, दर्द निवारक (Painkillers), नींद की गोलियाँ, चिंता (Anxiety) और खांसी के सिरप (खासकर कोडीन युक्त) को लेकर विभिन्न देशों में कड़े नियम हैं। अगर आप बिना डॉक्टर के पर्चे (Prescription) या भारी मात्रा में दवाइयाँ ले जा रहे हैं, तो कस्टम अधिकारी आपसे पूछताछ कर सकते हैं।
इन बातों का रखें खास ख्याल:
- डॉक्टर का पर्चा अनिवार्य: हमेशा अपने साथ डॉक्टर का ओरिजिनल पर्चा रखें। इसमें मरीज का नाम, बीमारी का निदान (Di Read more...