बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर आज अपनी शादी की 42वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ कुछ बेहद खूबसूरत और यादगार तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनकी पुरानी शादी की तस्वीरों से लेकर हाल की तस्वीरें भी शामिल थीं। लेकिन सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उनके भावुक नोट ने खींचा, जिसमें उन्होंने सुनीता के प्रति अपना प्यार और सम्मान खुलकर जाहिर किया।
अनिल कपूर ने अपने पोस्ट में बताया कि उनकी शादी बेहद साधारण तरीके से हुई थी। न कोई बड़ा समारोह, न ही कोई शोर-शराबा। सिर्फ परिवार के कुछ करीबी लोग और दोनों का साथ। अभिनेता ने लिखा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि सिर्फ तीस मिनट में हुई वह शादी 53 साल के खूबसूरत रिश्ते में बदल जाएगी।
अपने लंबे पोस्ट में अनिल कपूर ने इस बात को भी स्वीकार किया कि उनके करियर की सफलता के पीछे सबसे बड़ा ह Read more...