दिवाली 2026 में मोबाइल लोन की धूम: 100 में से 74 आवेदन फोन के लिए, ग्रामीण क्षेत्रों की हिस्सेदारी 58%

Photo Source :

Posted On:Sunday, November 22, 2026

स्मार्टफोन के दैनिक जीवन, पढ़ाई, दफ्तर के कामकाज और डिजिटल लेनदेन का अहम हिस्सा बनने के साथ ही भारतीय उपभोक्ताओं के बीच किस्तों या ऋण के जरिए खरीदारी करने का रुझान और तेज हुआ है। लेंडिंग टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म लेंत्रा (Lentra) के आंकड़ों के अनुसार, दिवाली 2026 के दौरान कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन के लिए आए हर 100 आवेदनों में से 74 आवेदन मोबाइल फोन खरीदने के लिए थे, जो घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स व उपकरणों की तुलना में सबसे अधिक है।

इस अवधि में पिछले वर्ष के मुकाबले कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन के आवेदनों में 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि औसत लोन आकार करीब 28,000 रुपये रहा। युवा वर्ग इस मांग में सबसे आगे रहा, जहां लगभग 62 प्रतिशत आवेदक 35 वर्ष से कम आयु के थे और इनमें 22 से 35 वर्ष के लोगों की हिस्सेदारी सर्वाधिक रही।

रिपोर्ट से यह भी स्पष्ट होता है कि ईएमआई व कंज्यूमर फाइनेंस की पहुंच अब महानगरों से आगे निकलकर ग्रामीण और छोटे कस्बों तक गहरी हो चुकी है। एक से 9 नवंबर 2026 के बीच आए कुल कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन आवेदनों में ग्रामीण क्षेत्रों की हिस्सेदारी 58 प्रतिशत और शहरी इलाकों की 42 प्रतिशत रही। क्षेत्रीय प्राथमिकताओं में भी स्पष्ट अंतर दिखा, जहां गुजरात (86 प्रतिशत) और राजस्थान (82 प्रतिशत) में मोबाइल फोन लोन की मांग सबसे ज्यादा रही। वहीं तेलंगाना (13.6 प्रतिशत) और तमिलनाडु (12.4 प्रतिशत) में एलईडी टीवी, पश्चिम बंगाल (6.8 प्रतिशत) व कर्नाटक (6.6 प्रतिशत) में रेफ्रिजरेटर तथा पंजाब (15 प्रतिशत), हरियाणा (8.3 प्रतिशत) व दिल्ली (6 प्रतिशत) में वॉशिंग मशीन के लिए फाइनेंस के प्रति रुझान अधिक देखा गया।


बरेली और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bareillyvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.